दुकान से मोबाइल चोरी करने वाला आरोपी जसपुर से गिरफ्तार

खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा। दुकान से मोबाइल चोरी के मामले में भतरौजखान पुलिस ने अभियुक्त को जसपुर से गिरफ्तार किया है। मामला 27 जून 2023 का है जब भतरौजखान में एक दुकान में चार्जिंग पर लगा मोबाइल फोन चोरी हो गया था, जिस पर थाना भतरौजखान में धारा 380 IPC में अज्ञात के विरुद्ध मामला पंजीकृत कराया गया था। सीओ रानीखेत टी आर वर्मा के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष भतरौजखान मदन मोहन जोशी द्वारा चोरी के खुलासे व अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  बच्चे को दवा पिलाने को लेकर विवाद, सॉफ्टवेयर इंजीनियर की पीट-पीटकर हत्या

पुलिस टीम द्वारा सर्विलांस टीम की मदद से सुरागरसी- पतारसी कर बुधवार 23 अगस्त को दबिश देकर अभियुक्त शाहनवाज पुत्र मोहम्मद नवाब निवासी नत्था सिंह तकिया वाली मस्जिद के पीछे कोतवाली जसपुर को जसपुर ऊधम सिंह नगर से गिरफ्तार कर चोरी किए गए मोबाइल को बरामद किया गया है। यहाँ पुलिस टीम में अपर उपनिरीक्षक विजय रावत, हैड कांस्टेबल शादाब खान, सर्विलांस से कांस्टेबल बलवंत प्रसाद शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  मोटाहल्दू...किशनपुर सकुलिया में चोरों का आतंक -शाम ढलते ही संदिग्धों की आवाजाही से दहशत, ग्रामीणों ने पुलिस से मांगा सुरक्षा का भरोसा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119