होटल में शराब पीकर हंगामा करते 13 लोग पकड़े
पिथौरागढ़। सीमांत में नशे के कारोबार पर रोकथाम लगाने को पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। छोटे-मोटे ढाबों के बाद पुलिस ने नगर के एक प्रतिष्ठित होटल में छापा मारा। पुलिस ने होटल में दिन के उजाले में शराब पीने और पिलाने के आरोप में 13 लोगों को पकड़ा। कोतवाल चंचल शर्मा ने बताया कि बीते रोज उन्हें सूचना मिली की नगर के सिल्थाम स्थित नगरकोटी होटल में कुछ लोग शराब पीकर हंगामा कर रहे हैं।
जिसके बाद उनके नेतृत्व में एसआई बसंत पंत व टीम होटल पहुंची। इस दौरान करीब 12 लोग होटल में शराब पीते हुए मिले। पुलिस होटल के मालिक मनोज नगरकोटी के साथ ही उक्त सभी लोगों को पकड़कर थाने ले आई। कोतवाल शर्मा ने बताया कि होटल स्वामी नगरकोटी का पुलिस अधिनियम 83 के तहत 10हजार का कोर्ट का चालान किया गया है। 12अन्य शराब पीते मिले लोगों का पुलिस एक्ट 81 के तहत चालान किया गया है। शर्मा ने बताया कि बाद में चालान के बाद सभी को छोड़ दिया गया। होटल स्वामी को भविष्य में शराब न पिलाने की सख्त हिदायत दी गई है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com


uttarakhand-आईपीओ और एफएंडओ ट्रेडिंग में मोटे मुनाफे का झांसा देकर 1.98 लाख की ठगी
बेटियों की दौड़ प्रतियोगिता में दिखा उत्साह -श्रीपाल राणा ने किया प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन
उत्तराखंड : नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के आरोपों के बीच त्रिशूल होटल पर प्रशासन का ताला -पूरा परिसर सील
उत्तराखंड : प्रसव के 24 घंटे बाद 22 वर्षीय विवाहिता की मौत -अस्पताल में हंगामा, परिजनों ने लगाया इलाज में लापरवाही का आरोप