नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास -आरोपी गिरफ्तार

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

देहरादून।  पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने 16 वर्षीय नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एसएसआई पटेलनगर पीके शाह ने बताया कि बुधवार को पीड़िता की मां ने कोतवाली पटेलनगर में केस दर्ज कराया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-सिडकुल में दो अलग-अलग हादसे, दो कर्मचारियों की मौत -अज्ञात वाहन चालकों की तलाश में जुटी पुलिस

बताया था कि शोएब नामक युवक उनकी 16 वर्षीय बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। आरोप है कि उसने किशोरी को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ छेड़छाड़ व गलत काम करने का प्रयास किया। इसी दौरान वहां कुछ लोगों की नजर पड़ गई। जिन्हें देखकर आरोपी लड़की को वहीं छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uknews-बेकाबू थार की टक्कर से बुजुर्ग की मौत -चार अस्पतालों में भटके परिजन, नहीं बची जान

आरोपी शोएब (18) पुत्र आलिम निवासी पठानपुरा थाना बेहट, जिला सहारनपुर, यूपी हाल पता भुड्डी, नयागांव को पुलिस ने पटेलनगर से गिरफ्तार किया। आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  अल्मोड़ा: कछियोला में अवैध लीसा निकासी पर वन विभाग की कार्रवाई -ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने की संस्तुति
Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119