दिल्ली से नाराज होकर दून पहुंचीं तीन नाबालिग बहनें -पुलिस ने सकुशल परिजनों को सौंपा

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। परिजनों से किसी बात पर नाराज होकर दिल्ली से देहरादून पहुंचीं तीन नाबालिग सगी बहनों को दून पुलिस ने सकुशल बरामद कर उनके परिवार के सुपुर्द कर दिया। बच्चियों के सुरक्षित मिलने पर घबराए परिजनों ने राहत की सांस ली।


एसओ नेहरू कॉलोनी संजीत कुमार ने बताया कि पुलिस को रिस्पना पुल के पास तीन नाबालिग बच्चियों के लावारिस हालत में घूमने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही महिला पुलिस और चीता पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तलाश अभियान शुरू किया। कुछ देर बाद तीनों बच्चियों को विधानसभा तिराहे के पास से सकुशल बरामद कर लिया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...एलपीजी गैस रिसाव से रेस्टोरेंट में भीषण आग --लाखों का सामान जलकर राख, बड़ा हादसा टला


पूछताछ में बच्चियों ने बताया कि वे सगी बहनें हैं और दिल्ली के अनाज मंडी क्षेत्र की रहने वाली हैं। किसी बात को लेकर परिजनों से नाराज होकर वे घर से बिना बताए देहरादून आ गई थीं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...होम स्टे में प्रेम-प्रसंग का दर्दनाक अंत --विवाहिता की संदिग्ध मौत, प्रेमी पर हत्या का मुकदमा


पुलिस ने तुरंत दिल्ली के सदर बाजार थाने से संपर्क किया, जहां से तीनों बच्चियों की गुमशुदगी दर्ज होने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने परिजनों को देहरादून बुलाया और आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद तीनों बहनों को सुरक्षित उनके हवाले कर दिया।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119