दिल्ली के अधिकारी की पत्नी के सोने के कंगन दून के रिसॉर्ट में चोरी
देहरादून। गढ़ी कैंट कोतवाली क्षेत्र स्थित एक रिसॉर्ट में शादी समारोह में शामिल होने आए दिल्ली के एक अधिकारी की पत्नी के सोने के दो कंगन चोरी हो गए। बंद कमरे से हुई इस चोरी के मामले में कैंट कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इंस्पेक्टर कैंट केके लुंठी ने बताया कि नई दिल्ली के किदवई नगर पूर्व निवासी संजय त्यागी भारत सरकार के कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय में वरिष्ठ लेखा अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। वह 10 और 11 मार्च को अपने परिवार के साथ देहरादून स्थित पुनर्नवा वेलनेस रिसॉर्ट में एक विवाह समारोह में शामिल होने आए थे।
रिसॉर्ट में उन्हें कमरा नंबर 6011 और 6015 आवंटित किए गए थे। इस दौरान उनकी पत्नी ने अपनी सोने की दो चूड़ियां उतारकर कमरे में रख दी थीं। शादी समारोह में शामिल होने के लिए जब भी वे बाहर जाते थे, कमरे को ठीक से लॉक करके जाते थे।
12 मार्च को जब वे कमरा छोड़कर वापस लौटने लगे और सामान समेटने लगे तो चूड़ियां गायब मिलीं। इसके बाद उन्होंने तुरंत रिसॉर्ट प्रबंधन और पुलिस को इसकी सूचना दी।
कैंट कोतवाली पुलिस ने मामले में चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस रिसॉर्ट के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और घटना के समय वहां तैनात कर्मचारियों से भी पूछताछ की जा रही है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com
बिग ब्रेकिंग : रक्षाबंधन से पहले रुड़की में खूनी खेल -दो सगी बहनों की गोली मारकर हत्या, जीजा गंभीर
UK…पिथौरागढ़ में बैंक प्रबंधक को जिंदा जलाने वाले पूर्व सुरक्षा गार्ड को उम्रकैद
उत्तराखंड : डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरों पर पुनर्विचार की मांग -श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने डीजी सूचना से की मुलाकात