घर में घुसकर महिला से अश्लील हरकतें करने का आरोप
काशीपुर। एक महिला ने रविवार को पुलिस को तहरीर देकर एक व्यक्ति पर घर में घुसकर उसके साथ गाली गलौज और अश्लील हरकतें करने का आरोप लगाया है। इस दौरान महिला ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस ने महिला को जल्द कार्रवाई का भरोसा दिया है।
दोराहा चौकी क्षेत्र निवासी एक महिला ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह घर में अकेली थी कि एक व्यक्ति उसके घर में घुस आया और उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा। विरोध करने पर उक्त व्यक्ति ने गाली गलौज की और देख लेने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया। इस दौरान महिला ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने महिला को जल्द कार्रवाई का भरोसा दिया है। पुलिस ने बताया कि एक महिला की तहरीर के आधार पर जांच की जाएगी और जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com


मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड: मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ राजपूत की हत्या में दोषी करार
यूपीआई ट्रांजैक्शन पर एमडीआर चार्ज का फैसला टला -दिवाली के बाद होगी नई तारीख की घोषणा
मतदाता सूची से नाम हटाने के लिए फॉर्म-7 जमा करने की सीमा तय
रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज में 2027-28 से 100 एमबीबीएस सीटों पर प्रवेश का रास्ता साफ
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में भारतीय ज्ञान परंपरा पर सात दिवसीय कार्यशाला शुरू