युवती से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप
दिनेशपुर। एक युवती से एक युवक के द्वारा शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का मामला प्रकाश में आया है। युवती की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा कायम कर जांच शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती ने थाने में तहरीर देकर कहा कि अज्जूवाला, मिलक खानम जिला रामपुर यूपी निवासी सुखविंदर सिंह से 2018 में रामबाग के मेले में मुलाकात के बाद सुखविंदर ने उसे प्रेमजाल में फंसा लिया। बाद में उसने बहला फुसलाकर और शादी करने का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। आरोप है कि बाद में लगातार उसका शारीरिकशोषण किया गया। शादी की बात करने पर वह टाल मटोल करता रहा। बीते चार जून को भी सुखविंदर ने उससे शारीरिक संबंध बनाए।अब वह शादी करने से इंकार कर रहा है। उसे धमकी दी जा रही है। पुलिस ने मुकदमा कायम कर कार्रवाई शुरु कर दी है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



UKnews-कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने पति के खिलाफ दर्ज कराई फिर -मारपीट और जान से मारने की धमकी के आरोप, तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती
राजकीय पॉलिटेक्निक दन्या में निबंध प्रतियोगिता आयोजित -पवन सिंह काकी की टीम ने मारी बाजी
ग्राफिक एरा भीमताल में ‘नवरंग–शक्ति उत्सव 2026’ का शुभारंभ -कुमाऊंनी संस्कृति के रंगों से सजा परिसर
थान सिंह बिष्ट बने नैनीताल दुग्ध संघ के डायरेक्टर -समारोह में भव्य स्वागत