डेढ़ माह पूर्व नाबालिग को घर से बहलाकर दुराचार करने का आरोपी गिरफ्तार

खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर। करीब डेढ़ माह पूर्व नाबालिग किशोरी को घर से बहला फुसलाकर ले जाकर उससे बलात्कार करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार नगर क्षेत्र की निवासी एक नाबालिग किशोरी को जेपी नगर फुलसुंगा ट्रांजिट कैम्प निवासी युवक गत 31 जनवरी की सायं उसके घर से बहला फुसला कर अगवा कर ले गया था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...हिस्ट्रीशीटर अजीम अंसारी 6 माह के लिए जिला बदर -अल्मोड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई

खोजबीन के दौरान किशोरी के परिजनों को पता चला कि जेपी नगर फुलसुंगा ट्रांजिट कैम्प निवासी युवक अरुण वर्मा पुत्र कृष्णलाल उनकी पुत्री को बहला फुसला कर ले गया है। जिस पर परिजनों ने उसके विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करा दी। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी युवक अरुण वर्मा को गिरफ्तार कर लिया है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119