कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर युवती से दुष्कर्म करने का आरोपी पकड़ा
रुद्रपुर। कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर युवती से दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। नगर निवासी एक युवती ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया था कि वह किच्छा स्थित एक कंपनी में नौकरी करती है उसकी कंपनी में दिव्यांशु भी काम करता था दोनों के बीच प्रेम प्रसंग हो गया।
बीती 11 अगस्त 2023 को दिव्यांशु ने उसके माता-पिता से बात कर शादी करने का प्रस्ताव रखा इसके दूसरे दिन दिव्यांशु उसे बाइक पर बैठाकर घर चलने की बात कहकर पंतनगर स्थित एक होटल में ले गया आरोप है कि यहां दिव्यांशु ने उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया जिसके बाद बेसुध हालत में उसके साथ उसने दुष्कर्म किया। एसएसआई ललित मोहन रावल ने बताया कि पुलिस ने आरोपी दिव्यांशु के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी को किच्छा रोड के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

ग्राफिक ऐरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में बिल्ड फॉर इंडिया 2.0 में 24 घंटे तक चला नवाचार का महामुकाबला -420 विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर
पुलिस ने चार माह तक नहीं लिखी एफआईआर -अदालत के आदेश पर ग्राम प्रधान की तहरीर पर मुकदमा दर्ज
उत्तराखंड : नैथना देवी मंदिर समिति की 382 आजीवन सदस्यों की अंतिम सूची जारी