यूपी में एक और एनकाउंटर, मारा गया डेढ़ लाख का इनामी बदमाश -इंस्पेक्टर और सिपाही घायल
यूपी में एक बार फिर पुलिस और बदमाश के बीच एनकाउंटर हुआ है। इमसें डेढ़ लाख के इनामी बदमाश राजेश को मार गिराया गया है। राजेश के खिलाफ 50 से अधिक मुकदमे दर्ज थे। उस पर पुलिस ने कुल डेढ़ लाख रुपए का इनाम घोषित कर रखा था। एनकाउंटर के दौरान बुलंदशहर अहार थाना प्रभारी और एक सिपाही को भी गोली लगी है। बुलंदशहर के कोतवाली देहात क्षेत्र में यह एनकाउंटर हुआ है।
मारा गया अपराधी राजेश बुलंदशहर के ही थाना अहार क्षेत्र के सिहालीनगर गांव का रहने वाला था। उसके खिलाफ दर्ज 50 से अधिक मुकदमों में ज्या दातर लूट, डकैती और गैंगस्टर के मामले थे। पुलिस का कहना है कि राजेश विभिन्न मामलों में वांक्षित था। पुलिस को काफी दिनों से उसकी तलाश थी। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने उसकी घेराबंदी की। पुलिस ने राजेश से आत्म समर्पण करने को कहा लेकिन उसने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में उसे गोली लगी और वह मारा गया।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



UKnews-रामनगर में बाइक-स्कूटी की आमने-सामने भिड़ंत -कांग्रेस नगर उपाध्यक्ष की मौत, तीन घायल
बागेश्वर में दो अलग-अलग घटनाओं में युवक और किशोरी की मौत -प्रेम प्रसंग की चर्चा से मचा हड़कंप