नाबालिग को धमकाकर दुष्कर्म करने का आरोप, गर्भवती होने पर चला पता, आरोपी गिरफ्तार

खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर /सितारगंज। नगर के एक वार्ड निवासी महिला ने किच्छा निवासी व्यक्ति पर उसकी नाबालिग पुत्री को धमकाकर लगातार दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। किशोरी करीब छह माह की गर्भवती है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म व पॉस्को की धारा में मुकदमा दर्ज किया है। 

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  जागेश्वर में लीसा दोहन का मामला गरमाया -500 चीड़ के पेड़ों पर अवैध दोहन का आरोप

हल्द्वानी निवासी महिला नगर के एक वार्ड में रहती है। महिला ने बुधवार को पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि 34 वर्षीय सलामत पुत्र करामत निवासी गोटिया, किच्छा उसकी 14 वर्षीय पुत्री के साथ डरा धमकाकर दुष्कर्म करता रहा। किशोरी के गर्भवती होने पर परिजनों को जानकारी हुई। किशोरी ने परिजनों को धमकाकर दुष्कर्म करने की जानकारी दी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  किसान मेला देखने की खुशी मातम में बदली -अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटाहल्दू के भवान सिंह नवाड़ के युवक की मौत

बालिका को अस्पताल में दिखाने पर करीब छह माह के गर्भवती होने की जानकारी हुई। परिजनों ने बताया कि परिजन उसे पहले से जानते थे। आरोपी सलामत मां के घर पर नहीं होने पर घर में आता था। धमकाकर दुष्कर्म करता था। एसआई बबिता टम्टा ने बताया कि मेडिकल परीक्षण के बाद आरोपी सलामत को गिरफ्तार कर लिया है। गुरुवार को अदालत में पेश किया गया है। जहां से न्यायालय ने जेल भेज दिया। पुलिस ने किशोरी का मेडिकल परीक्षण भी कराया है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119