जागेश्वर मंदिर प्रबंधक को जान से मारने की धमकी -नामजद आरोपी के खिलाफ दन्या थाने में मुकदमा दर्ज  

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

जागेश्वर मंदिर समिति के प्रबंधक को गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी मिली है। धमकी एक व्यक्ति ने उनके कार्यालय में आकर दी। जिसकी शिकायत प्रबंधक ने पुलिस को तहरीर देकर की है। मंदिर समिति की प्रबंधक ज्योत्सना पंत ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से एक व्यक्ति अभद्रता कर रहा है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा -52 मरीज मिले, सभी जिलों में रैपिड रिस्पॉन्स टीम सक्रिय

उन्होंने कहा कि मंतोला गांव जागेश्वर निवासी चंद्रशेखर भट्ट पुत्र केशव दत्त भट्ट लगातार कुछ समय से जागेश्वर मंदिर प्रबन्धन समिति के प्रबंधक कार्यालय में आकर तोडफ़ोड़ कर रहा है। उन्होंने बताया एक अगस्त 2024 को उन्होंने कार्यालय में तोडफ़ोड़ कर जान से मारने की धमकी दी, फिर 5 अगस्त को कार्यालय में पहुंचा। प्रबंधक ने कहा उन्हें इस आरोपी से जान का खतरा बना हुआ है। उन्होंने पुलिस से मामले में शीघ्र आवश्यक कार्यवाही करने की मांग की है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakgand-छात्रा की मौत के बाद भड़का परिजनों का गुस्सा -शव रखकर हाईवे जाम

इधर दन्या थाने में दी गई तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष विजय सिंह नेगी ने बताया कि जागेश्वर मंदिर समिति की प्रबंधक ने नामजद तहरीर दी है। मामले में आरोपी के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119