नेपाली युवती से दुष्कर्म का आरोपी दबोचा

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

चम्पावत। नेपाली युवती से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बीते बुधवार को नेपाली युवती ने बनबसा के व्यापारी पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए थाने में केस दर्ज कराया था। घटना के बाद से आरोपी व्यापारी फरार था। बुधवार को बनबसा थाने में महेंद्रनगर, नेपाल निवासी 22 वर्षीय एक युवती ने व्यापारी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK: 19 लाख के फर्जी ऋण मामले में सरकारी कर्मचारी गिरफ्तार -बैंक में लगाए थे कूटरचित दस्तावेज

पीड़ित युवती का कहना है कि बीते मंगलवार की रात दस बजे वार्ड संख्या-तीन, बनबसा निवासी व्यापारी संतोष गुप्ता ने उसे अपने घर में झाड़ू पोछा करने के लिए बुलाया था। आरोप लगाया कि संतोष ने जबरन शराब पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की गई। घटना के बाद से ही संतोष फरार चल रहा था। बनबसा थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह जगवाण ने बताया कि आरोपी संतोष गुप्ता के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  22 साल से खड़िया खदान के खतरे में पूर्व सैनिक का मकान -न्याय के लिए डीएम कार्यालय पहुंचे प्रेम राम

बताया कि पुलिस ने आरोपी को छह घंटे के भीतर गिरफ्तार किया गया है। मामले की जांच एसआई हिमानी गहतोड़ी कर रही हैं। पुलिस टीम में एसआई मनीष खत्री, दिलवर सिंह भंडारी, धीरेंद्र सिंह, नवल किशोर, राकेश्वरी राणा, अनिल कुमार आदि शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले से पहले नैनीताल पुलिस हाई अलर्ट पर -बनभूलपुरा में भारी सुरक्षा बल तैनात
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119