भीमताल झील में लाइफ जैकेट उतार बीयर पी रहे 4 पर्यटकों के विरुद्ध पुलिस एक्ट में कार्यवाही

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

भीमताल। भीमताल झील में लाइफ जैकेट उतार बीयर पी रहे 4 सैलानियों की खिलाफ पुलिस ने चालानी कार्रवाई की गयी है। थानाध्यक्ष विमल कुमार मिश्रा ने बताया पुलिस को जानकारी मिली की झील में कुछ सैलानी वोट में बीयर पी रहे हैं।

क्षेत्र में सायंकालीन चेकिंग की जा रही थी, चेकिंग के दौरान थाना भीमताल पुलिस के संज्ञान में आया कि भीमताल झील में कुछ पर्यटकों ने पैडल बोट चलाते समय झील में अपनी लाइफ जैकेट उतारकर बीयर पी रहे हैं। जिस पर पुलिस द्वारा तत्काल पर्यटकों को झील से निकलवाकर थाना भीमताल में लाया गया।  नियमों का उल्लंघन करने वाले रामकेश पुत्र रघुनाध निवासी प्रताप नगर सेक्टर 22 तहसील सांगानेर थाना प्रतापनगर जिला जयपुर राजस्थान, कमलेश कुमार पुत्र लाला राम निवासी ग्राम खोघाटी पो० बैनाडा तहसील बस्सी थाना कनोता जिला जयपुर राजस्थान, विशाल पुत्र रामलाल निवासी राजस्थान, मुकेश कुमार पुत्र गणेश नारायण निवासी राजस्थान  का 81 पुलिस एक्ट में चालान किया गया और उन सभी पर्यटकों को भविष्य हेतु हिदायत दी गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...अल्मोड़ा पुलिस में बड़ा फेरबदल -निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले

उन्होंने सभी पर्यटकों से अपील की गई है कि पर्यटन स्थलों में प्रवास और भ्रमण के दौरान स्थानीय क्षेत्र की मर्यादा बनाए रखें एवं अनुशासित रहें। अनाधिकृत रूप से कानून हाथ में लेकर नियमों का उल्लंघन न करें।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...तेज रफ्तार स्कूल बस ने ली ग्रामीण की जान --=रामनगर में दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों ने उठाए सवाल
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119