हूटर बजाकर सड़क पर रौब, कानून हाथ में लेना पड़ा महंगा -तीन लग्जरी गाड़ियां सीज, दस पर कार्यवाही

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। विगत दिवस पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि वाहन संख्या UP32PY9611 (स्कार्पियो), UP32PU5011 (थार) तथा UP32NX0777 में सवार कुछ लोग मंगोली क्षेत्र में पुलिस कर्मियों के साथ अभद्र व्यवहार कर रहे हैं। सूचना मिलते ही कालाढूंगी पुलिस ने कालाढूंगी तिराहे पर चैकिंग अभियान चलाया। दो वाहन रोक लिए गए जबकि थार वाहन मौके से तेज गति से भाग गया। पीछा कर बैलपड़ाव पुलिस ने उसे रोक लिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  नेपाल में भारी तबाही के चलते चंपावत में एसडीआरएफ हाईअलर्ट पर


पूछताछ में सामने आया कि गाड़ियों में हूटर लगाकर तेज गति से दौड़ा जा रहा था। रोकने पर वाहन सवार 10 लोग गाड़ी से उतरे और पुलिस से बदतमीजी शुरू कर दी। इसके बाद सभी वाहन सवार तेज गति से भागने लगे, लेकिन कालाढूंगी क्षेत्र में पुलिस ने बैरिकेडिंग कर तीनों वाहन रोक लिए गए, सभी वाहनों को मोटर वाहन अधिनियम (MV Act) के तहत *तीनों वाहन सीज कर थाने में खड़ा किया* गया। साथ ही पुलिस अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए संबंधित व्यक्तियों से जुर्माना वसूल किया गया और माफ़ीनामा लिया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  नेपाल में भीषण बाढ़ से तबाही -160 के करीब मौतें, 133 भारतीयों समेत 750 से ज्यादा लापता


पुलिस ने स्पष्ट कर दिया कि कानून का उल्लंघन और पुलिस से बदतमीजी किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : जयपुर खीमा में तेंदुए की दहशत -ग्रामीणों ने तत्काल पकड़ने की उठाई मांग

पुलिस का संदेश-

➡ पुलिस के साथ अभद्र व्यवहार करने वालों पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
➡ कानून का पालन करना हर नागरिक की जिम्मेदारी है।
➡ तेज गति, हूटर लगाकर रौब झाड़ना और पुलिस से बत्तमीजी करना गंभीर अपराध है।
➡ आम जनता से अपील है कि पुलिस का सहयोग करें और शांति बनाए रखें।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119