uttarakhand-बुजुर्ग महिला को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, शत-प्रतिशत सामान बरामद

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

बागेश्वर। कांडा थाना क्षेत्र के भेटा गांव में 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला को बंधक बनाकर लूटपाट करने की सनसनीखेज घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से लूटा गया सोने का मंगलसूत्र, झुमके, मोबाइल फोन और 18,700 रुपये की नकदी बरामद की गई है। पुलिस ने घटना में लूटा गया शत-प्रतिशत सामान बरामद करने का दावा किया है।

पुलिस के अनुसार, भेटा निवासी नीरज कुमार जोशी ने 22 नवंबर को कांडा थाने में तहरीर देकर बताया था कि 21 नवंबर की शाम दो नकाबपोश व्यक्ति उनके घर में घुस आए। उस समय घर में उनकी 75 वर्षीय मां तारा जोशी अकेली थीं। आरोपियों ने बुजुर्ग महिला का मुंह दबाकर बक्से की चाबी छीन ली और बक्सा खोलकर उसमें रखे करीब डेढ़ तोले के सोने के मंगलसूत्र, सोने के झुमके और 25 से 30 हजार रुपये की नकदी लूट ली। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने महिला के हाथ-पैर और मुंह साड़ी से बांध दिए और उनका मोबाइल फोन भी लेकर फरार हो गए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  पुलिस विभाग के बाद अब उत्तराखंड शासन में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल -17 अधिकारियों के विभाग बदले

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक जितेंद्र मेहरा के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक कपकोट राजेश साह के पर्यवेक्षण में पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीमें गठित की गईं। थानाध्यक्ष कांडा बलवंत सिंह और थानाध्यक्ष झिरौली मनोहर चंद के नेतृत्व में आरोपियों की तलाश शुरू की गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-चंपावत पॉक्सो मामले में कांग्रेस नेता आनंद सिंह माहरा को हाईकोर्ट से मिली जमानत

पुलिस टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ ही 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसके अलावा दुर्गम पहाड़ी रास्तों और संभावित ठिकानों पर कांबिंग व सर्च अभियान चलाया गया। सुरागरसी-पतारसी और आधुनिक सर्विलांस की मदद से पुलिस आरोपियों तक पहुंचने में सफल रही।

पुलिस के मुताबिक, गुरुवार 26 नवंबर की सुबह मुखबिर की सूचना पर संयुक्त टीम ने खाती-बांसपटान रोड से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी पहचान दीवान सिंह मेहता (42) निवासी डोबरगाड़ा, कांडा और अमित कुमार (21) निवासी कट्यूटा, पोस्ट पाटिया, सोमेश्वर, जिला अल्मोड़ा के रूप में हुई है।

आरोपियों के कब्जे से डेढ़ तोले का सोने का मंगलसूत्र, 12 आने के सोने के झुमके, आईटेल कंपनी का आसमानी रंग का एंड्रॉयड मोबाइल फोन और 18,700 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, लूट का पूरा सामान बरामद कर लिया गया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uk-हल्द्वानी में गीजर ठीक करने के बहाने घर से सोने के कड़े चोरी -आरोपी गिरफ्तार, 2.29 लाख रुपये नकद बरामद

पुलिस दोनों आरोपियों के आपराधिक इतिहास और उनके अन्य संभावित संपर्कों की जांच कर रही है। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

खुलासा करने वाली पुलिस टीम में शामिल रहे ये अधिकारी-कर्मचारी

कार्रवाई करने वाली टीम में थानाध्यक्ष कांडा बलवंत सिंह, थानाध्यक्ष झिरौली मनोहर चंद, उपनिरीक्षक लता खत्री, हेड कांस्टेबल नंदन भाकुनी, उमेश पंत, चंदन सिंह, नरेंद्र सिंह राणा, कांस्टेबल राजेंद्र सिंह, कुलदीप वर्मा, चंदन कोहली, अभिषेक चौधरी, चालक राजकुमार और गिरीश मठपाल शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119