फरियादियों से बदसलूकी करने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ होगी कार्रवाई : आईजी

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। लंबे समय तक राज्य के एसडीआरएफ का नेतृत्व करने के बाद रिद्धिम अग्रवाल ने आईजी कुमाऊं का कार्यभार संभाल लिया है। पदभार ग्रहण करने के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट कीं। रिद्धिम अग्रवाल ने कहा कि मैन्युअल पुलिसिंग को मजबूत करना, साइबर क्राइम पर अंकुश लगाना, अपराध नियंत्रण और महिला सुरक्षा उनके प्रमुख एजेंडे में शामिल हैं। आईजी ने कहा कि कुमाऊं रेंज के सभी पुलिस अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करके बेहतर पुलिसिंग सुनिश्चित की जाएगी। अपराध पर नियंत्रण के साथ-साथ पर्यटन और धार्मिक पर्यटन के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखना भी एक बड़ी चुनौती होगी, जिस पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। रिद्धिम अग्रवाल ने स्पष्ट किया कि फरियादियों से बदसलूकी करने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में यूपीसीएल अधिकारियों का दो दिवसीय एआई प्रशिक्षण संपन्न

उन्होंने कहा कि थानों और चौकियों में शिकायतकर्ताओं को बार-बार चक्कर न लगाने पड़े, इसके लिए एक मजबूत व्यवस्था तैयार की जाएगी। पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की काउंसलिंग कर उनकी कार्यशैली में सुधार लाया जाएगा ताकि आमजन को न्याय मिलने में किसी प्रकार की परेशानी न हो। आईजी रिद्धिम अग्रवाल ने कहा कि साइबर क्राइम पर विशेष फोकस रहेगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि ऑनलाइन ठगी या अन्य साइबर अपराध की स्थिति में तुरंत पुलिस से संपर्क करें। साथ ही, महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी विशेष रणनीति तैयार की जाएगी। सार्वजनिक स्थानों पर सीसीटीवी निगरानी बढ़ाई जाएगी और गश्त को और प्रभावी बनाया जाएगा। रिद्धिम अग्रवाल ने कहा कि कुमाऊं की कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए हर स्तर पर ठोस कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि बेहतर पुलिसिंग के जरिए अपराधों पर अंकुश लगाकर आमजन को सुरक्षा का माहौल दिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : गौलापार में रफ्तार का कहर : दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत -नहर में गिरा युवक, मौत से मचा कोहराम
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119