शहर की अमनोअमान बिगाड़ने वालों पर प्रशासन करे सख्त कार्यवाई : मतीन

खबर शेयर करें 👉


हल्द्वानी। विगत दिवस सरना कोठी के पास एक धर्म गुरु के साथ हुई अभद्रता की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए सपा उत्तराखण्ड प्रभारी हाजी अब्दुल मतीन सिद्दीक़ी ने कहा कि पूरे उत्तराखण्ड में हल्द्वानी एक ऐसा शहर है । जिसकी आपसी भाई चारे की मिसाल दूर दूर तक दी जाती है। लेकिन काफ़ी समय से कुछ शरारती तत्व इस शहर की फ़िज़ा बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं। शहर के संभ्रांत व्यक्तियों एवं स्थानीय प्रशासन की सूझ बूझ की वजह से शहर का अमनोअमान अपनी जगह क़ायम है। श्री सिद्दीक़ी ने कहा कि पुलिस प्रशासन एवं स्थानीय प्रशासन को ऐसे शरारती तत्वों को चिन्हित कर चाहे वह किसी भी वर्ग या धर्म के हों सख़्त से सख़्त कार्यवाही करनी चाहिये ।बीते रोज की घटना में जो शरारती तत्व शामिल थे, जल्द से जल्द उनको गिरफ़्तार कर उनके ख़िलाफ़ सख़्त से सख़्त कार्यवाही होनी चाहिये ।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  नैनी/जागेश्वर : बंदी खोल देवता मंदिर में लगा ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ शिविर -अधिकारियों ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

जिससे कोई दुबारा किसी के भी साथ इस तरह की घटना करने की सोचे भी नहीं । श्री सिद्दीक़ी ने सभी धर्मों के लोगों से अपील करते हुए कहा कि हल्द्वानी हमारा गैट वे ऑफ़ कुमाओं होने के साथ साथ कुमाऊँ की आर्थिक मंडी भी अगर हल्द्वानी में कोई अप्रिय घटना होती है। तो उसके दुष्परिणाम पूरे कुमाऊँ ही नहीं पूरे उत्तराखण्ड को ही झेलने पड़ेंगे।इसी लिये हल्द्वानी जो आपसी भाई चारे का गुलदस्ता है। हिन्दू मुस्लिम सिख ईसाई आपस में हैं भाई भाई यह मिसाल जब तक दुनिया क़ायम है रहनी चाहिये।अंत में श्री सिद्दीक़ी ने कल की घटना के दोषियों को जल्द जल्द गिरफ़्तार कर कठोर कार्यवाही की माँग करने के साथ साथ शहर के सभी लोगों से आपसी भाई चारा बनाये रखने की अपील की।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119