नगर निगम प्रशासन ने पनचक्की की जमीन को कराया कब्जा मुक्त
हल्द्वानी। वार्ड 60 गौजाजाली में मौजूद पनचक्की की भूमि पर सोमवार को कब्जा ले लिया गया है। प्रशासन, सिंचाई और निगम की संयुक्त टीम ने जमीन को कब्जा मुक्त कर निगम का बोर्ड लगाया। नगर निगम के अनुसार यहां पार्क का निर्माण किया जाना प्रस्तावित है। सरकारी भूमि पर कब्जा होने की शिकायत निगम में लगातार दर्ज हो रही है।
वार्ड साठ गौजाजाली में मौजूद जमीन पर कब्जा किए जाने की शिकायत मिलने पर सोमवार को प्रशासन, सिंचाई और नगर निगम की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान जमीन पर कब्जा मिला। इस जमीन को पूर्व में संचालित पनचक्की के बंद होने के बाद सिंचाई विभाग ने नगर निगम को हस्तांतरित किया है। निगम ने यहां मौजूद 190 स्क्वायर मीटर जमीन पर पार्क बनाना प्रस्तावित किया है। मौके पर निगम ने अपना कब्जा लेकर बोर्ड लगा दिया है। इसके अनुसार अब कब्जा करने की कोशिश करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान नगर आयुक्त ऋचा सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल चौहान, सहायक अभियंता सिंचाई विभाग अमित बंसल सहित कार्मिक मौजूद रहे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



Uttarakhand-लालकुआं में भीषण सड़क हादसा -कैंटर की टक्कर से स्कूटी सवार दो युवकों की मौत
मंत्री कैड़ा ने सर्पदंश से मृतक जोध सिंह के परिजनों को सौंपा 10 लाख रुपये की सहायता राशि का चेक
खड़गे ने लांघी राजनीतिक मर्यादा -दिवंगत पिता पर टिप्पणी के लिए देश से मांगें माफी : अजय भट्ट
अमृतपुर बाईपास को सर्वोच्च प्राथमिकता -पर्यटन सीजन के जाम से जल्द मिलेगी राहत : सीएम धामी