50 लाख की मांग को लेकर शादी के पांच दिन बाद ही विवाहिता को घर से निकाला

खबर शेयर करें 👉

शादी के पांच दिन बाद ही दहेज में 50 लाख रुपए की नकदी की मांग को लेकर ससुरालियों ने एक नवविवाहिता को घर से निकल दिया। तहरीर पर कुंडा थाना पुलिस ने एनआरआई पति समेत पांच आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी तहरीर में ग्राम रुद्रपुर के दुर्गापुर निवासी अतर सिंह पुत्र स्वरूप सिंह ने कहा है कि उसने अपनी पुत्री परमीत कौर का विवाह दिनांक 06 नवंबर 2023 को काशीपुर के एक रिसोर्ट में अपने गांव के बलजीत सिंह पुत्र मंजीत सिंह के साथ किया था। बलजीत सिंह एनआरआई है। विवाह में उसने लगभग 25 लाख रूपये खर्च किये हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  नैनीताल : गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत दो बदमाश जिला बदर, दो पर अदालत की नरमी

शादी के दो दिन बाद 07 नवंबर की शाम को पति बलजीत सिंह, ससुर मनजीत सिंह, सास चरनजीत कौर, जेठ गुरजीत सिंह उर्फ रिंकू और जेठानी राखी पत्नी गुरजीत सिंह उर्फ रिंकू ने एकराय होकर उसकी पुत्री को प्रताड़ित कर यह कहते हुए घर से निकाल दिया कि हमने तो तेरे पिता हमे कम से कम पचास लाख रूपये नगद और गाड़ी की उम्मीद की थी,गाड़ी के लिए प्रदान करते, परन्तु तेरे पिता ने पचास लाख रूपये नही दिए। रुपए नही लाने पर वो उसे अपने घर पर नही रखेंगे। लोगों के समझाने पर भी वो नही माने और अपनी मांग पर अड़े रहे। साथ ही धमकी दी कि अगर रकम नहीं मिली तो वो परमीत कौर को छोड़कर विदेश चले जायेंगे। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119