झगड़े के बाद मायके गई बीवी, पति ने फांसी लगाई -खबर सुनकर पत्नी ने भी दी जान
उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के थाना लोनी बॉर्डर क्षेत्र में रहने वाले एक शख्स ने अपने घर में आत्महत्या कर ली। पत्नी झगड़ा करने के बाद दिल्ली चली गई थी। इसके बाद पति ने सुसाइड कर लिया। जैसे ही पत्नी को यह खबर मिली उसने भी मायके में सुसाइड कर लिया। पुलिस की शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि दोनों के बीच आपस में कोई विवाद हुआ था, उसके बाद पत्नी घर छोड़कर चली गई थी।
गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर क्षेत्र के जवाहर नगर जी ब्लॉक में रहने वाले वासु ने बताया कि उनके पड़ोस में विजय प्रताप चौहान अपनी पत्नी शिवानी के साथ रहते थे। दोनों के बीच शुक्रवार की देर शाम किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ और उसके बाद विजय की पत्नी शिवानी घर से चली गईं। विजय ने शिवानी को फोन करके कहा था कि वह अब विजय का चेहरा नहीं देख पाएगी।
बताया जा रहा है कि कुछ देर बाद जब विजय के घर उसके रिश्ते की मामी आई, तो उन्होंने देखा कि विजय फंदे पर लटका हुआ है।। मामी मीरा ने यह बात विजय की पत्नी शिवानी को बताई, तो शिवानी ने भी दिल्ली के करावल नगर में सुसाइड कर लिया। विजय और शिवानी की एक साल की बच्ची है। एसीपी लोनी बॉर्डर भास्कर वर्मा ने बताया कि पुलिस ने विजय के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, आगे की जांच की जा रही है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



इंस्पिरेशन स्कूल के वार्षिकोत्सव ‘स्पेक्ट्रम-2026’ में बच्चों ने नृत्य-संगीत से दिया विश्व शांति और सामाजिक एकता का संदेश
Uttarakhand–4500 मीटर की ऊंचाई पर ‘दमखम की परीक्षा’ -आदि कैलाश परिक्रमा रन में 26 राज्यों के 1100 धावकों ने भरी हुंकार
लालकुआं नगर पंचायत में वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की जांच की मांग, सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज
घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मंदिर माला मिशन में शामिल करने की मांग