ट्यूशन पढ़ने गई छात्रा से छेड़छाड़, मौके पर बाइक छोड़कर भागे आरोपी

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

शनिवार को रुड़की के रामनगर में ट्यूशन पढ़ने के लिए गई एक छात्रा से दो युवकों ने छेड़छाड़ कर दी। छात्रा के चिल्लाने पर मौके पर जमा भीड़ ने दोनों युवकों को पकड़ लिया और उनकी पिटाई कर दी। इस दौरान मौका पाकर युवक तो भाग गए, लेकिन बाइक वहीं छोड़ दी।

बाद में गुस्साए लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। शनिवार को मकतूलपुरी क्षेत्र की एक छात्रा रामनगर में ट्यूशन पढ़ने गई थी। दोपहर को वापस लौटते समय बाइक सवार दो युवकों ने उसके साथ छेड़छाड़ कर दी। इससे छात्रा ने शोर मचा दिया। मौके पर जमा हुए लोगों ने दोनों युवकों को पकड़ लिया और उनकी पिटाई शुरू कर दी। साथ ही छात्रा के परिजनों को भी मामले की जानकारी दे दी। कुछ ही देर में छात्रा के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। हालांकि तब तक दोनों आरोपी लोगों के चंगुल से छुटकर फरार हो गए। जबकि उनकी बाइक वहीं छूट गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKNews-गोरापड़ाव फ्लाईओवर में भीषण सड़क हादसा : कार पलटने से दो युवकों की मौत, युवक-युवती गंभीर

मौके पर पहुंचे परिजनों ने छात्रा को घर भिजवाया और मामले की जानकारी पुलिस को दी। हालांकि काफी देर तक मौके पर पुलिस नहीं पहुंचने से परिजनों में गुस्सा जाहिर किया। बाद में पीड़ित परिजन बाइक लेकर गंगनहर कोतवाली पहुंच गए। मामले में गंगनहर कोतवाल एश्वर्य पाल का कहना है कि अभी इस तरह की शिकायत नहीं आई है। तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-गोरापड़ाव फ्लाईओवर कार हादसा अपडेट : दो युवकों की मौत, एक युवक और युवती घायल -चारों हल्द्वानी निवासी
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119