पति-पत्नी के विवाद के बाद महिला ने लगाई फांसी -सात वर्षीय बेटी ने दी घटना की जानकारी

खबर शेयर करें 👉

बागेश्वर। पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद के बीच एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।


प्राप्त जानकारी के अनुसार पगना निवासी हाल तहसील रोड, बागेश्वर में किराए पर रह रही 28 वर्षीय चम्पा देवी पत्नी आनंद सिंह मेहता ने गुरुवार रात कमरे के अंदर पंखे के कुंडे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना का पता तब चला जब महिला की 7 वर्षीय बेटी अर्पिता ने आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी। मौके पर पहुंचे लोगों ने महिला को फंदे से लटका देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  नेपाल में भारी तबाही के चलते चंपावत में एसडीआरएफ हाईअलर्ट पर


सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को फंदे से उतारकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। बताया जा रहा है कि चम्पा देवी और उनके पति आनंद सिंह के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। बीते दिन भी दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था, जिसके बाद महिला ने यह आत्मघाती कदम उठा लिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  नेपाल में भीषण बाढ़ से तबाही -160 के करीब मौतें, 133 भारतीयों समेत 750 से ज्यादा लापता


जिला अस्पताल पहुंचे मृतका की सास कमला देवी ने बताया कि चम्पा की पहली शादी काफलीगैर तहसील के बुहाला ग्राम सभा बहादुरगढ़ में हुई थी। वर्ष 2016 में उसने पहले पति को छोड़कर उनके बेटे आनंद सिंह के साथ शादी कर ली और पगना गांव आ गई। कुछ समय गांव में रहने के बाद दोनों बागेश्वर जिला मुख्यालय में किराए के मकान में रहने लगे। शादी के एक साल बाद दोनों की एक बेटी हुई।


परिजनों के अनुसार दोनों के बीच आए दिन अनबन रहती थी। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। मृतका के मायके पक्ष असों गांव में भी घटना की सूचना दे दी गई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  बिग ब्रेकिंग : रक्षाबंधन से पहले रुड़की में खूनी खेल -दो सगी बहनों की गोली मारकर हत्या, जीजा गंभीर


बताया जा रहा है कि घटना के बाद से मृतका का पति आनंद सिंह, जो जिला मुख्यालय में मैकेनिक का काम करता है, कमरे पर नहीं लौटा है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119