दुर्घटना अपडेट-हल्द्वानी से डीडीहाट जा रही बस पलटी एक की मौत, आठ यात्री घायल
नैनीताल। उत्तराखंड में हल्द्वानी-भवाली मार्ग पर शुक्रवार सुबह केमू की एक बस बेकाबू होकर सड़क पर ही पलट गई। इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि आठ यात्री घायल हैं। गंभीर रूप से घायल लोगों को इलाज के लिए हल्द्वानी एसटीएच में भर्ती कराया गया है। केमू की बस हल्द्वानी से पिथौरागढ़ के डीडीहाट जा रही थी। दुर्घटना भवाली से करीब 5 किलोमीटर दूर खुपी क्षेत्र में ज्योलीकोट रोड स्थित भूमियाधार मंदिर के पास हुई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और फायर ब्रिगेड की टीमों ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को बस से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया।
पलटने से पहले बस ने दो वाहनों को मारी टक्कर
बताया जा रहा है कि हादसे से पहले बस ने दो वाहनों को भी टक्कर मारी थी| एसडीआरएफ के एसआई मनीष भाकुनी ने बताया कि बस हल्द्वानी से डीडीहाट के लिए रवाना हुई थी, तभी रास्ते में बेकाबू होकर पलट गई। हादसे में घायल 6 लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद हल्द्वानी रेफर कर दिया गया है, जिनमें से 5 की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, 2 अन्य घायलों का इलाज भवाली अस्पताल में चल रहा है।
हादसे में 44 साल के व्यक्ति की मौत हो गई है, उसकी अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है, उसकी पहचान की कोशिश जारी है। ड्राइवर और कंडक्टर की हालत गंभीर है, जिन्हें हल्द्वानी भेजा गया है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com


UK-दलित दंपति का प्लॉट कब्जाने और मारपीट का आरोप -बिल्डर समेत चार पर मुकदमा
शासन-प्रशासन की अनदेखी से हुआ हादसा -तीन साल से की जा रही थी सड़क सुरक्षा की मांग
UKnews-मेलाघाट में एसएसबी की बड़ी कार्रवाई -7.5 कुंतल चीनी अखरोट बरामद