पाताल भुवनेश्वर गुफा के सीढ़ियों के सुधार के लिए गुफा बंद -29 मार्च से 2 अप्रैल तक दर्शन पर प्रतिबंध

खबर शेयर करें 👉

बेरीनाग: विश्व प्रसिद्ध पाताल भुवनेश्वर गुफा के सीढ़ियों के सुधार के कार्य के चलते 29 मार्च से 2 अप्रैल 2026 तक गुफा को बंद रखा जाएगा। इस दौरान श्रद्धालु गुफा के दर्शन नहीं कर सकेंगे। 3 अप्रैल 2026 को गुफा के कपाट फिर से श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे।

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण, देहरादून मंडल के अधिशासी अभियंता के आदेशानुसार गुफा के संकरे रास्तों पर नई सीढ़ियों का निर्माण किया जा रहा है। निर्माण कार्य के दौरान यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मंदिर कमेटी ने गुफा के दर्शन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा -52 मरीज मिले, सभी जिलों में रैपिड रिस्पॉन्स टीम सक्रिय

मंदिर कमेटी के अध्यक्ष नीलम भंडारी और महासचिव जगत रावल ने बताया कि गुफा के भीतर आवागमन को और अधिक सुगम बनाने के लिए यह कार्य अत्यंत आवश्यक है। हर साल हजारों श्रद्धालु गुफा के दर्शन के लिए आते हैं और इस सुधार कार्य के बाद उनका अनुभव और भी बेहतर होगा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  नेपाल में भीषण बाढ़ से तबाही -160 के करीब मौतें, 133 भारतीयों समेत 750 से ज्यादा लापता

उन्होंने कहा कि इस दौरान 29 मार्च से 2 अप्रैल तक गुफा में किसी भी श्रद्धालु को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। मंदिर कमेटी ने दूर-दराज से आने वाले तीर्थयात्रियों और पर्यटकों से अपील की है कि वे इस सूचना के आधार पर अपनी यात्रा का कार्यक्रम तय करें।गुफा के कपाट 3 अप्रैल 2026 से पहले की तरह दर्शन के लिए फिर से खोल दिए जाएंगे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119