अल्मोड़ा जिला अस्पताल में भर्ती महिला की मौत के बाद बवाल, कोतवाली पहुंचा मामला-

खबर शेयर करें 👉


अल्मोड़ा। 02 सितम्बर जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती महिला की मौत के बाद अस्पताल में जमकर बवाल हो गया। मरीज के परिजनों ने संबंधित चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल में जमकर हंगामा काटा। वहीं चिकित्सकों ने मरीज के परिजनों पर गालीकृगलौच व मारपीट का आरोप लगाया है। दोनों पक्षों की ओर से कोतवाली में तहरीर दी गई हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार गत29 अगस्त को ग्राम जसियाटाना, बजवाड़ निवासी महिला हेमा देवी 40 साल पत्नी कृष्ण कुमार को स्वास्थ्य खराब होने पर जिला अस्पताल भर्ती किया गया था। चिकित्सकों का कहना है कि महिला को सेप्टीसीमिया की शिकायत थी। गत दिवस रात करीब 11.30 बजे महिला की अचानक मौत हो गई। ड्यूटी पर कार्यरत चिकित्सक का आरोप है कि महिला की मौत के बाद उनके पति कृष्ण कुमार, पुत्री का काजोल, बल्टा के ग्राम प्रधान व दर्जन पर लोगों ने अस्पताल परिसर में पहुंच कर उनके साथ मारपीट, अभद्रता व गाली गलौज की। वरिष्ठ फिजिशियन पीएस टाकुली ने कोतवाली में दी तहरीर में कहा कि मृतका की पुत्री काजोल ने उनके ऊपर तेज नुकीले हथियार से जानलेवा हमला भी किया और आग से जलाने की धमकी भी दी। उन्होंने पुलिस से मरीज के परिजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की। इधर मृतका हेमा देवी के पुत्र अजय कुमार की ओर से भी थाने में तहरीर दी गई। जिसमें कहा गया है कि उनकी मां को पेट दर्द व पेशाब संबंधी शिकायत थी। जिला अस्पताल में डॉ. टाकुली ने उन्हें भर्ती कर दिया। उनका आरोप है कि वह गरीबी बीपीएल परिवार से आते हैं, लेकिन डॉ. टाकुली ने उनके सभी टेस्ट बाहर से करवाये। परीक्षण की रिपोर्ट भी उन्हें उपलब्ध नही कराई। मृतका के पुत्र ने आरोप लगाया कि डॉ. टाकुली ने इसके बाद उनसे पुनरू कुछ धनराशि की मांग की। मृतका के पति कृष्ण कुमार डॉ. टाकुली को रूपये नही दे पाये।

जिस कारण चिकित्सक द्वारा उपचार में लापरवाही बरती गई और गत देर रात्रि हेमा देवी की मौत हो गई। तहरीर में संबंधित चिकित्सक व वार्ड में कार्यरत एक नर्स के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की अपील की गई है। इधर इस मामले को लेकर आज चिकित्सकों का एक प्रतिनिधिमंडल कोतवाली पहुंचा और कोतवाल अरूण कुमार को तहरीर सौंपी। प्रतिनिधिमंडल में डॉ.सीएस मर्छाल, डॉ. अखिलेश, डॉ. आनंद, डॉ. जीवन सिंह, डॉ.एच सी आर्या, डॉ. पीएस टाकुली, डॉ. एस मिश्रा, डॉ. वंदना, डॉ. प्रेरणा, डॉ. शुभम, डॉ. मोनिका, डॉ. रीतिका व डॉ. कविता शामिल थे। इधर कोतवाल अरूण कुमार ने बताया कि पुलिस दोनों पक्षों से बातचीत कर रही है। मामले की जांच जारी है, जिसके पश्चात ही अग्रिम कार्रवाई की जायेगी।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119