देर रात बरेली रोड पर मोतीनगर और गोरापड़ाव के बीच अज्ञात हमलावर ने 55वर्षीय व्यक्ति को गोली मार कर किया घायल-

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। बिंदुखत्ता में हुए गोली कांड का मसला अभी सुलझा भी नहीं था कि अब से कुछ देर पहले बरेली रोड पर मोतीनगर और गोरापड़ाव के बीच अज्ञात हमलावर ने घर के बाहर टहल रहे एक 55वर्षीय व्यक्ति को गोली मार कर घायल कर दिया है। उन्हें गंभीर स्थिति में हल्द्वानी चिकित्सालय के लिए भेजा गया है। उधर मंडी पुलिस चौकी से पुलिस की टीम मौके पर पहुंच कर छानबीन में जुट गई हैं।

जानकारी के अनुसार घटना प्लानेट हौंडा के शो रूम के आसपास की है। यहां 55 वर्षीय कौस्तुभ अपने घर के बाहर टहल रहे थे। उनके परिजन घर के अंदर थे। इसी बीच अचाानक कौस्तुभ के चीखने और गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन बाहर निकले तो कौस्तुभ जमीन पर पर पड़े थे। आनन फानन में उन्हें हल्द्वानी भेजा गया।

यह क्षेत्र मंडी पुलिस चौकी की सीमा में आता है इसलिए मंडी पुलिस चौकी को घटना की जानकारी दी गई। चौकी से पुलिस की टीम पहुंच गई है। घटना लगभग साढ़े नौ बजे के आसपास की है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। घटना स्थल पर लोगों की भीड़ जुटी हुई हैं।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119