उत्तराखंड…ड्यूटी पर जाते समय रहस्यमय ढंग से लापता हुआ अग्निवीर –हिमाचल-दिल्ली में मिली आखिरी लोकेशन

खबर शेयर करें 👉

नई टिहरी। थौलधार ब्लॉक के सांकरी गांव निवासी 21 वर्षीय अग्निवीर सूरज भट्ट ड्यूटी पर दार्जिलिंग जाते समय रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया। परिजनों की शिकायत पर कंडीसौड़ थाना पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को अब तक जवान का कोई सुराग नहीं मिला है।

पुलिस को दी तहरीर में सूरज के पिता सोहन लाल भट्ट ने बताया कि उनका बेटा दो वर्ष पहले अग्निवीर योजना के तहत सेना में भर्ती हुआ था और वर्तमान में उसकी तैनाती दार्जिलिंग में है। वह 12 जून को छुट्टी पर घर आया था तथा 16 जून को ड्यूटी पर लौटने के लिए घर से निकला था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK...फोन पर हुई कहासुनी के बाद युवक ने लगाया फंदा -मौत से मचा हड़कंप

कुछ दिन तक बेटे से संपर्क नहीं होने पर परिजनों ने उसकी यूनिट से बात की, जहां से जानकारी मिली कि सूरज अब तक दार्जिलिंग स्थित अपनी यूनिट में नहीं पहुंचा है। इसके बाद परिजनों ने लगातार उसके मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन फोन बंद मिला।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी हल्द्वानी में देशभक्ति के उल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

काफी तलाश और प्रयास के बाद भी कोई जानकारी नहीं मिलने पर 27 जून 2026 को कंडीसौड़ थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई।

थानाध्यक्ष दिलवर सिंह नेगी ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जांच के दौरान एक-दो बार सूरज के मोबाइल की लोकेशन हिमाचल प्रदेश और दिल्ली में मिली, लेकिन बाद में मोबाइल बंद हो जाने के कारण उसकी वर्तमान लोकेशन नहीं मिल सकी। पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर जांच करते हुए अग्निवीर की तलाश में जुटी हुई है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119