उत्तराखंड…क्रेडिट कार्ड से उड़ाए 1.40 लाख –साइबर ठगों ने मिनटों में खाली की लिमिट

खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर। शहर के बिगवाड़ा क्षेत्र में साइबर ठगी का एक और मामला सामने आया है। आईसीआईसीआई बैंक के एक क्रेडिट कार्ड से 1.39 लाख रुपये की अनधिकृत ऑनलाइन ट्रांजेक्शन कर साइबर ठगों ने बड़ी रकम उड़ा ली। पीड़ित की शिकायत पर कोतवाली रुद्रपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK...कोसी नदी में नहाने उतरे दिल्ली के पर्यटकों के कार चालक की डूबने से मौत -गर्जिया में हादसा

पुलिस को दी तहरीर में जे-58, फेज-4, देव होम्स, बिगवाड़ा निवासी सुरेन्द्र पाठक पुत्र स्वर्गीय हरीश चन्द्र पाठक ने बताया कि 25 जून को उनके आईसीआईसीआई बैंक के क्रेडिट कार्ड से 1,39,980 रुपये की बिना अनुमति ऑनलाइन ट्रांजेक्शन कर ली गई। मोबाइल पर ट्रांजेक्शन की जानकारी मिलते ही उन्होंने तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 और राष्ट्रीय साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई, लेकिन अब तक उनकी रकम वापस नहीं मिल सकी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर 64 वर्षीय बुजुर्ग से 7 लाख की ठगी

पीड़ित ने पुलिस से एफआईआर दर्ज कर साइबर ठगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने तथा ठगी गई धनराशि वापस दिलाने की मांग की है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  बेरीपड़ाव में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से चौकीदार की मौत

कोतवाल प्रकाश दानू ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस साइबर ठगी के इस मामले की जांच कर रही है और ट्रांजेक्शन से जुड़े तकनीकी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119