उत्तराखंड…कोचिंग के लिए निकली 23 वर्षीय युवती रहस्यमय ढंग से लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर। कोचिंग के लिए घर से निकली 23 वर्षीय युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों की काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिलने पर ट्रांजिट कैंप कोतवाली पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uk-रामनगर में दर्दनाक रेल हादसा : ट्रेन में चढ़ते समय फिसला पैर -23 वर्षीय सफाईकर्मी की टांग कटी

पुलिस के अनुसार नई बस्ती, वार्ड नंबर-01, अरविंद नगर निवासी एक व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया कि उसकी 23 वर्षीय पुत्री 18 जून की सुबह घर से कोचिंग के लिए निकली थी। कोचिंग के बाद उसे अपने कार्यालय भी जाना था, लेकिन वह न तो कार्यालय पहुंची और न ही वापस घर लौटी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKNews-पत्नी के प्रेम प्रसंग का पता चला तो रची हत्या की साजिश -जंगल में पति का गला काटा, पत्नी-प्रेमी गिरफ्तार

परिजनों ने युवती की अपने स्तर पर दोस्तों, रिश्तेदारों और अन्य संभावित स्थानों पर काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

ट्रांजिट कैंप कोतवाली प्रभारी धर्मवीर सोलंकी ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। युवती की तलाश के लिए पुलिस टीम सक्रिय कर दी गई है और आसपास के क्षेत्रों के साथ-साथ अन्य संभावित स्थानों पर भी खोजबीन की जा रही है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119