वायुसेना ने जैश-ए-मोहम्मद, लश्कर-ए-तैयबा और हिजबुल मुजाहिदीन के मुख्यालयों को निशाना बनाया : सूत्र

खबर शेयर करें 👉

नयी दिल्ली, सात मई। भारतीय वायुसेना ने ‘‘ऑपरेशन सिंदूर’’ के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में जैश-ए-मोहम्मद, लश्कर-ए-तैयबा और हिजबुल मुजाहिदीन जैसे प्रतिबंधित आतंकी संगठनों के मुख्यालयों को रात के वक्त निशाना बनाया जिनमें आतंकियों के छिपने के नौ ठिकाने शामिल हैं। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

भारतीय वायुसेना के सटीक अभियान में निशाना बनाए गए ठिकानों में बहावलपुर का मरकज सुभान अल्लाह, तेहरा कलां का सरजल, कोटली का मरकज अब्बास और मुजफ्फराबाद का सैयदना बिलाल कैंप शामिल हैं। ये सभी ठिकाने जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-31 साल से अधूरी बंदोबस्ती पर आयुक्त दीपक रावत नाराज -अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश

इस अभियान में लश्कर-ए-तैयबा के जिन ठिकानों को निशाना बनाया गया, उनमें मुरिदके का मरकज तैयबा, बरनाला का मरकज अहले-हदीस और मुजफ्फराबाद का शवावाई नाला कैंप शामिल हैं।

कोटली में मक्का राहील शाहिद और सियालकोट में मेहमूना जोया को निशाना बनाया गया। इन ठिकानों में हिजबुल मुजाहिदीन के शिविर और प्रशिक्षण केंद्र स्थित हैं। भारत द्वारा चुने गए नौ लक्ष्यों में चार पाकिस्तान में और शेष पांच पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uk...बिना मान्यता चल रहे मदरसों पर सरकार की कार्रवाई तेज -देहरादून-हल्द्वानी में तीन मदरसे सील

सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तानी सेना और इस देश की खुफिया एजेंसी आईएसआई अपने “स्पेशल सर्विसेज ग्रुप (एसएसजी)” के जरिये इन शिविरों को आतंकवादियों के प्रशिक्षण के साथ ही लॉजिस्टिक्स (परिवहन एवं आपूर्ति का काम) के लिए इस्तेमाल कर रही थी।

भारतीय वायुसेना के अभियान को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा 26 लोगों के नरसंहार के दो सप्ताह बाद “ऑपरेशन सिंदूर” के तहत अंजाम दिया गया।

रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात एक बजकर 44 मिनट पर एक बयान में कहा,‘‘भारतीय सशस्त्र बलों ने कुछ देर पहले पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर के उन ठिकानों पर ऑपरेशन सिंदूर के तहत अभियान शुरू किया जहां भारत के खिलाफ आतंकी हमलों की साजिश रची गई थी और जहां से इन हमलों के लिए निर्देश दिए गए थे।’’

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uk...बिना मान्यता चल रहे मदरसों पर सरकार की कार्रवाई तेज -देहरादून-हल्द्वानी में तीन मदरसे सील

बयान में कहा गया कि भारतीय सशस्त्र बलों की यह कार्रवाई नपी-तुली रही है और इसमें किसी भी पाकिस्तानी सैन्य प्रतिष्ठान को निशाना नहीं बनाया गया है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119