देहरादून में हुई एयरटेल की 5जी सेवा शुरू

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। एयरटेल ने देहरादून में 5G प्लस सेवा शुरू कर दी है। अब यहां एयरटेल के यूजर 4जी के मुकाबले और अधिक स्पीड से ऑनलाइन सेवाओं का इस्तेमाल कर सकेंगे। खास बात यह है कि इसके लिए ग्राहकों को सिम बदलने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी, हां इतना जरूरी है कि आपका स्मार्ट फोन 5जी स्पोर्ट करने वाला होना चाहिए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-सिरप की जगह गलती से कीटनाशक पी गई महिला, जिला अस्पताल में भर्ती


एयरटेल 5जी सेवाएं वर्तमान में देहरादून के ट्रांसपोर्ट नगर, चंद्रबनी, बालावाला,मियांवाला, देहराखास, पटेल नगर, पलटन बाजार, निरंजनपुर, सेवला कलां, गढ़वाली कॉलोनी, सौंधों वाली, अमन विहार, न्यू रोड, रेस कोर्स, मोथरोवाला, एकता विहार, चकराता रोड, राजपुर रोड, प्रेमनगर में उपलब्ध हैं। एयरटेल आने वाले समय में पूरे शहर में अपनी सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए अपने नेटवर्क का विस्तार कर रहा है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्राफिक एरा भीमताल में ‘प्रयुक्ति 2.0’ का समापन -देशभर से पहुंचे 1000 से अधिक प्रतिभागी


सीईओ सोवन ने बताया कि देहरादून के एयरटेल के ग्राहक अब मौजूदा 4जी स्पीड से 20-30 गुना अधिक तक की गति के साथ एक अल्ट्राफास्ट नेटवर्क का उपयोग कर सकते हैं। हम पूरे शहर में इसका विस्तार करने की प्रक्रिया में हैं, जो हमारे ग्राहकों को गेमिंग, मल्टीपल चैट, इंस्टेंट फोटो अपलोड और एचडी वीडियो स्ट्रीमिंग जैसी गतिविधियों के लिए सुपरफास्ट एक्सेस प्रदान करेगा।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uttarakhand..नैनीताल जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन : दस होटल-रेस्टोरेंट पर 2.10 लाख का जुर्माना -कहीं सड़े मसाले तो कहीं गंदगी के बीच बन रहा था खाना
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119