बिंदुखत्ता को राजस्व गांव का दर्जा देने की मांग के समर्थन में अजय भट्ट बोले—सरकार गंभीर

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। बिंदुखत्ता को राजस्व गांव का दर्जा देने की वर्षों पुरानी मांग को नैनीताल-ऊधमसिंह नगर सांसद एवं पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट ने समर्थन दिया है। उन्होंने कहा कि बिंदुखत्ता की जनता की भावनाओं के साथ सरकार खड़ी है और इस दिशा में जल्द सकारात्मक परिणाम आने की उम्मीद है।

अजय भट्ट ने बताया कि इस संबंध में उन्होंने वन मंत्री सुबोध उनियाल से दूरभाष पर वार्ता की है। वन मंत्री ने भी मामले में जल्द सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। सांसद के अनुसार, राज्य सरकार मामले को गंभीरता से लेते हुए इसे जल्द कैबिनेट के समक्ष लाने और प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजने की तैयारी कर रही है।

सांसद अजय भट्ट ने कहा कि बिंदुखत्ता को राजस्व गांव का दर्जा दिए जाने का मुद्दा वह पूर्व में लोकसभा में भी उठा चुके हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के ग्रामीण लंबे समय से मालिकाना हक की मांग कर रहे हैं और यह मांग सरकार के संज्ञान में है।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मामले के समाधान के लिए वन मंत्री की अध्यक्षता में एक समिति तथा मुख्य सचिव की अध्यक्षता में दूसरी समिति का गठन किया है। दोनों समितियां मामले का परीक्षण कर आगे की कार्रवाई के संबंध में अपनी भूमिका निभाएंगी।

अजय भट्ट ने कहा कि बिंदुखत्ता के ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग के समाधान के लिए सरकार गंभीरता से प्रयास कर रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही इस मामले में ठोस निर्णय सामने आएगा।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119