शराब के नशे में गटका जहर, अस्पताल में तोड़ा दम

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। शराब के नशे में एक युवक ने जहरीला पदार्थ गटक लिया। उसकी उपचार के दौरान एसटीएच में मौत हो गई। अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार इस्लाम नगर, नईबस्ती खटीमा निवासी 30 वर्षीय जावेद पुत्र खलील अहमद लंबे समय से परिवार से अलग रह रहा था। उसके चार बच्चे थे। बताया जाता है कि बीते दिवस उसे उसके पिता ने परिवार समेत घर बुलाया हुआ था। पिता के घर जाने की तैयारी के बीच वह शराब पीने लगा तो पत्नी ने उसे टोक दिया। इसके बाद वह पिता के घर तो पहुंच गया। लेकिन वहां उसने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  सांसद अजय भट्ट ने मोहान से चौखुटिया मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग-109 बनाने की उठाई मांग

जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। आनन-फानन में परिजन उसे नजदीकि अस्पताल ले गए। जहां हालत ‌गंभीर देख चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे डॉ सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी के लिए रैफर कर दिया। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119