उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट : 5 जिलों में ऑरेंज चेतावनी –देहरादून के सभी स्कूल आज बंद

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। लगातार हो रही बारिश के बीच मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी करते हुए गुरुवार और शुक्रवार के लिए ऑरेंज अलर्ट घोषित किया है। मौसम की गंभीर स्थिति को देखते हुए देहरादून जिला प्रशासन ने गुरुवार को कक्षा 12 तक के सभी सरकारी, गैर-सरकारी और निजी विद्यालयों में अवकाश घोषित कर दिया है।

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को नैनीताल, कालाढूंगी, भीमताल, पौड़ी, नरेंद्रनगर, कौसानी, देवप्रयाग, चोरगलिया और आसपास के क्षेत्रों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। लगातार वर्षा के कारण प्रदेशभर में कई स्थानों पर भूस्खलन हुआ, जिससे करीब 70 सड़कें बंद हो गईं। प्रशासन बंद मार्गों को खोलने में जुटा हुआ है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uttarakhand- एटीएम बदलकर खातों से रकम उड़ाने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार

इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट

गुरुवार को देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, नैनीताल और चंपावत जिलों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश, तेज गर्जना और बिजली चमकने की संभावना जताई गई है।

शुक्रवार को पौड़ी, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर, चंपावत और बागेश्वर जिलों के लिए भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

इन जिलों में येलो अलर्ट

गुरुवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, अल्मोड़ा, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट रहेगा। शुक्रवार को देहरादून, टिहरी, हरिद्वार, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ जिलों के लिए भी येलो अलर्ट जारी किया गया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  भीमताल : हरेला मेले में 22 लाख की आय, खर्च 26 लाख -3.84 लाख का घाटा कहां से आया, मेला अधिकारी दें जवाब

प्रशासन अलर्ट मोड पर

राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (एसईओसी) ने सभी जिलाधिकारियों को संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने, राहत एवं बचाव दलों को तैयार रखने और आपदा प्रबंधन से जुड़े सभी विभागों के बीच समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।

लोगों से अपील

आपदा प्रबंधन विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने, नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहने तथा प्रशासन की एडवाइजरी का पालन करने की अपील की है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-शादी का झांसा देकर नर्स से 32 लाख की ठगी -नेपाल भागने की फिराक में था बर्खास्त फार्मासिस्ट

हर्षिल में कटाव से तीन परिवार सुरक्षित स्थान पर भेजे गए

उत्तरकाशी के हर्षिल क्षेत्र में भागीरथी नदी के कटाव से खतरा बढ़ने पर सुरक्षा कार्य तेज कर दिए गए हैं। प्रभावित क्षेत्र से तीन परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है, जबकि पीडब्ल्यूडी अतिथि गृह और पटवारी चौकी को भी एहतियातन अन्य स्थानों पर स्थानांतरित कर दिया गया है। प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119