बारिश बनी आफत -भूस्खलन से हाईवे बाधित, चार ग्रामीण सड़कें बंद, जनजीवन अस्त-व्यस्त

खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा। जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। गुरुवार सुबह तक हुई भारी वर्षा के चलते कई स्थानों पर भूस्खलन होने से सड़कें बाधित हो गईं। खैरना–रानीखेत–रामनगर राज्य राजमार्ग पर मलबा आने से यातायात प्रभावित रहा। प्रशासन की ओर से मलबा हटाने का कार्य जारी है, लेकिन फिलहाल इस मार्ग पर रुक-रुक कर ही वाहनों की आवाजाही हो रही है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  पहाड़ की महिलाओं ने थामी दुग्ध क्रांति की कमान ---नैनीताल दुग्ध संघ की 702वीं समिति शुरू, 1.55 लाख लीटर प्रतिदिन संग्रहण का लक्ष्य

बारिश का सबसे अधिक असर ग्रामीण क्षेत्रों में देखने को मिला, जहां चार ग्रामीण सड़कें पूरी तरह बंद होने से लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई गांवों का संपर्क प्रभावित होने से स्थानीय लोगों की परेशानी बढ़ गई है।

आपदा कंट्रोल कक्ष के अनुसार, बुधवार सुबह से गुरुवार सुबह तक 24 घंटे में रानीखेत में सर्वाधिक 92.3 मिमी वर्षा दर्ज की गई। इसके अलावा शीतलाखेत में 91 मिमी, सल्ट में 89 मिमी, चौखुटिया और भिकियासैंण में 81.5-81.5 मिमी, जैंती में 80 मिमी, द्वाराहाट में 71 मिमी, जागेश्वर में 68.5 मिमी, अल्मोड़ा में 63 मिमी, भैसियाछाना में 43.5 मिमी और सोमेश्वर में 26 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। मासी और ताकुला के वर्षा आंकड़े उपलब्ध नहीं हो सके।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...रैपिडो पर चला परिवहन विभाग का डंडा -निजी बाइक से सवारी ढोने वाले छह वाहन सीज

प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। सड़कें खोलने और स्थिति सामान्य करने के लिए संबंधित विभागों की टीमें लगातार राहत एवं बहाली कार्य में जुटी हुई हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119