सभी राजकीय मेडिकल कालेजों में लगेंगी एमआरआई मशीन- -नर्सों के रिक्त पदों पर वर्षवार मैरिट से होगी भर्ती-
मेडिकल कालेजों में कार्यरत संविदा एवं आउटसोर्स कार्मिकों की समस्याओं का होगा समाधान-
देहरादून। राज्य के सभी राजकीय मेडिकल कालेजों में एमआरआई एवं सिटी स्कैन मशीनें स्थापित की जाएंगी। स्वास्थ्य विभाग में रिक्त नर्सों के लगभग 2600 पदों को वर्षवार मेरिट के आधार पर भरा जाएगा। राज्य के मेडिकल कॉलेज में कार्यरत विभिन्न श्रेणी के संविदा एवं आउटसोर्स कार्मिकों की समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाएगा। कोरोना की संभावित तीसरी लहर को देखते हुये राज्यभर में कोविड की जांच बढ़ाई जाएगी।
कैबिनेट मंत्री डा.धन सिंह रावत ने कैम्प कार्यालय में चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली। बैठक में डॉ रावत ने राज्य के सभी राजकीय मेडिकल कॉलेजों में एमआरआई मशीनें एवं जिला अस्पतालों में आवश्यकतानुसार सिटी स्कैन मशीनें स्थापित करने के अधिकारियों को निर्देश दिए। जिसमें राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर, अल्मोड़ा, हल्द्वानी तथा रुद्रपुर में एमआरआई मशीन एवं जिला अस्पताल चंपावत, उप जिला अस्पताल रानीखेत व ऋषिकेश में सिटी स्कैन मशीनें स्थापित की जाएगी। रावत ने अधिकारियों को कोरोना की संभावित तीसरी लहर को देखते हुए समय रहते सभी तैयारियां पूरी करने को कहा। राज्य में कोरोना टेस्टिंग को बढ़ाने एवं बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों की राज्य की सीमाओं पर टेस्टिंग को अनिवार्य करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
बैठक में सचिव स्वास्थ्य डा.पंकज पांडेय, महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा सी. रवि शंकर, महानिदेशक स्वास्थ्य डा. तृप्ति बहुगुणा, उप निदेशक डा. एमके पंत, डा.मनोज शर्मा,महेंद्र भंडारी आदि अधिकारी उपस्थित रहे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

uttarakhand-ट्रक के केबिन में बेहोश मिला चालक -अस्पताल पहुंचते ही मौत