भारतीय जनता पार्टी के समस्त कार्यकर्ताओं ने शहीद स्मारक पर जाकर सल्ट के वीर शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की –
एसआर चंद्रा की रिपोर्ट
भिकियासैंण। सल्ट विधानसभा मैं 5 सितंबर प्रतिवर्ष शहीद दिवस के रूप में बनाया जाता है। आज ही के दिन अंग्रेज अधिकारी जॉनसन की गोलियों का शिकार हुए सल्ट के चार रणबाकुर शहीद हुए थे, उन्हीं की याद में शहीद दिवस बनाया जाता है ।शहीद स्मारक खुमाड में जाकर सल्ट विधायक महेश जीना और भारतीय जनता पार्टी के समस्त कार्यकर्ताओं ने शहीद स्मारक पर जाकर सल्ट के वीर शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की उसके बाद चूड़ामणि राजकीय इंटर कॉलेज खुमाड के प्रांगण में जनसभा को सल्ट विधायक द्वारा संबोधित किया गया।
अपने संबोधन में विधायक महेश जीना द्वारा सल्ट के क्रांतिकारी महापुरुषों को याद किया गया और उनके द्वारा दिए गए बलिदान जिनकी बदौलत आज हम स्वतंत्र वातावरण में जीने का अधिकार रख रहे हैं, उनको दिल से श्रद्धांजलि दी और विधानसभा में हो रहे हैं तमाम विकास के कार्यों को जनता के सम्मुख रखा इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष विक्रम बिष्ट , मंडल अध्यक्ष किशोर स्नेही, देवीदत्त शर्मा, हरीश कुटिया, हरिराम आर्या प्रदेन पार्षद नन्दन सिंह बिष्ट,विक्रम रावत,प्रकाश रावत, प्रवीण कुमार, गोपाल मीणा, गणेशी देवी, करन जीना, वीरेंद्र रावत, रोहित मेहरा,दिनेश मेहरा, महेश्वर मेहरा, हनसा नेगी, नरेंद्र भंडारी, संचालन कर रहे मंडल महामंत्री भगवत बोरा आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



NH-109 पर रफ्तार का कहर: तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो युवकों को उड़ाया, दोनों की हालत नाजुक