अल्मोड़ा युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई और भ्रष्टाचार को लेकर मुखमंत्री के अल्मोड़ा दौरे का किया विरोध-
अल्मोड़ा। युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष निर्मल रावत अपने कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ मौजूद थे, तभी पुलिस प्रशासन द्वारा उन्हें सभी कार्यकर्ताओं के साथ जबरन उठाकर पुलिस लाइन लेकर गए।
युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष निर्मल रावत ने कहा कि बीजेपी सरकार पिछले चार सालों से युवा विरोधी रवैया अपना रही है, बीजेपी लगातार अपने मुख्यमंत्री बदलने में मशगूल है, युवाओं के भविष्य से उसे कोई लेना देना नहीं है, उनको आशीर्वाद दिया जाए , ऐसा कोई काम बीजेपी ने नहीं किया है, इसलिए युवा कांग्रेस बीजेपी सरकार का कार्यकाल के आखिरी दिन तक विरोध करती रहेगी।
विरोध प्रदर्शन में जिला अध्यक्ष निर्मल रावत, पूर्व जिला अध्यक्ष रोबिन भंडारी, विधानसभा अध्यक्ष धीरज गैलाकोटी, जागेश्वर युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष ललित सतवाल, व्यापार मंडल महासचिव मयंक बिष्ट, विधि प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मोहन सिंह देवली, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विपुल कार्की, जिला महासचिव संजीव कर्म्याल, पूर्व एनएसयूआई उपाध्यक्ष हरेंद्र प्रसाद, जिला सचिव राहुल गोस्वामी, जिला सचिव दीपक डसीला, उमेश गुरुरानी, अमित बिष्ट, नितिन रावत, भानु सिंह बिष्ट, दीक्षांत कोरंगा, प्रबल रौतला, आशुतोष भट्ट, गौरव तिवारी, चेतन चौहान, आदित्य कार्की आदि मौजूद रहे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



NH-109 पर रफ्तार का कहर: तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो युवकों को उड़ाया, दोनों की हालत नाजुक