अल्मोड़ा : चैत्र नवरात्रि में होगा महिला रामलीला का मंचन

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

श्री राम सांस्कृतिक समिति एवं दिशा अकैडमी अल्मोड़ा के संयुक्त तत्वाधान में एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी महिला रामलीला मंचन को लेकर सर्वसम्मति से चर्चा कर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इस वर्ष महिला रामलीला का मंचन चैत्र नवरात्रि में दिनांक 8 अप्रैल से 18 अप्रैल 2024 तक किया जाएगा। मंचन हेतु स्थान मल्ला महल अल्मोड़ा तय किया गया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : रुद्रपुर में साइबर ठगों का तांडव -दो लोगों के खातों से उड़ाए 3.65 लाख रुपये

इस वर्ष महिला रामलीला मंचन में कई नए प्रसंग एवं कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। रामलीला हेतु तालीम 11 फरवरी से शुरू होगी। जिसमें अल्मोड़ा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से कलाकार प्रतिभाग करेंगे। बैठक की अध्यक्षता पुष्पा नेगी द्वारा की गई एवं संचालन शगुन त्यागी द्वारा किया गया। बैठक में हरीश कनवाल, जगदीश वर्मा, राजेंद्र तिवारी आदि उपस्थित थे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119