अल्मोड़ा…घर से स्कूल को निकले किशोर-किशोरी लापता, गुमशुदगी दर्ज
अल्मोड़ा। नगर के धारानौला क्षेत्र में एक नाबालिग किशोर और किशोरी घर से अचानक गायब हो गए। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दोनों बीते गुरुवार दोनों घर से विद्यालय के लिए निकले, लेकिन वापस नहीं लौटे। दोनों के परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका।
मायूस होकर परिजन कोतवाली पहुंचे और पुलिस से दोनों को खोजने की गुहार लगाई। कोतवाल अरुण कुमार ने बताया कि परिजनों से मिली तहरीर के मुताबिक दोनों की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। दोनों के फोन सर्विलांस में लगाए गए हैं, जो बंद आ रहे हैं। सीओ विमल प्रसाद ने बताया कि जल्द ही दोनों का पता लगा लिया जाएगा।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

चितई में जंगल में भटका युवक तीन घंटे बाद सुरक्षित बरामद
99% अंक के साथ प्रकृति पाण्डे ने किया टॉप -इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल का कक्षा 10 का परिणाम रहा शानदार
“ऑपरेशन प्रहार” का बड़ा वार: 66 लाख की स्मैक के साथ तस्कर दबोचा -हल्द्वानी-वनभूलपुरा में दो और गिरफ्तार