ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में गणपति विसर्जन के साथ गणेश चतुर्थी समारोह का समापन

खबर शेयर करें 👉

भीमताल। ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, भीमताल परिसर में आयोजित तीन दिवसीय गणेश चतुर्थी समारोह का समापन गुरुवार को पारंपरिक गणपति विसर्जन के साथ भक्तिमय एवं भावपूर्ण वातावरण में हुआ। समारोह में विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों, शिक्षकों और स्टाफ सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की।

समारोह की शुरुआत पर्यावरण-अनुकूल गणेश प्रतिमा की विधिवत स्थापना के साथ हुई थी। समापन अवसर पर विद्यार्थियों ने भगवान गणेश के पौराणिक महत्व और उनसे जुड़ी परंपराओं पर आधारित नाटिका प्रस्तुत की। नाटिका के माध्यम से विद्यार्थियों ने गणेश चतुर्थी के धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uk-भीमताल के मेहरा गांव में दर्दनाक हादसा: रिटेनिंग वॉल निर्माण के दौरान मलबे में दबकर दो श्रमिकों की मौत, एक घायल

विसर्जन से पूर्व परिसर में विधिवत आरती की गई। विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं स्टाफ सदस्यों ने श्रद्धापूर्वक भगवान गणेश की आराधना कर सुख, समृद्धि, शांति और सौहार्द की कामना की। इस दौरान पूरा परिसर “गणपति बप्पा मोरया, मंगल मूर्ति मोरया” के जयघोष से गूंज उठा।

आरती के बाद गणेश प्रतिमा को ढोल-नगाड़ों, भक्तिमय संगीत और जयकारों के बीच शोभायात्रा के रूप में विसर्जन स्थल तक ले जाया गया। शोभायात्रा में विद्यार्थियों ने ढोल की थाप पर नृत्य कर उत्साह व्यक्त किया, जबकि श्रद्धालुओं ने गणपति की प्रतिमा पर पुष्पवर्षा की। इस अवसर पर सभी उपस्थित लोगों को प्रसाद भी वितरित किया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  अर्धकुंभ में उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़ -काठगोदाम से हरिद्वार तक विशेष ट्रेन की मांग तेज

गणपति बप्पा को विदाई के दौरान परिसर में उत्साह के साथ भावुकता का माहौल भी देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने हाथ जोड़कर भगवान गणेश से सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की तथा अगले वर्ष पुनः उनके आगमन की कामना की।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में यूपीसीएल कर्मचारियों की एआई कार्यशाला शुरू

समारोह में पर्यावरण-अनुकूल गणेश प्रतिमा और विसर्जन की पहल के माध्यम से प्रकृति संरक्षण का संदेश भी दिया गया। आयोजन ने यह संदेश दिया कि धार्मिक परंपराओं के निर्वहन के साथ पर्यावरण संरक्षण को भी प्राथमिकता दी जा सकती है।

अंत में “गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ” के जयघोष के साथ तीन दिवसीय गणेश चतुर्थी समारोह का भावपूर्ण समापन हुआ।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119