अल्मोड़ा पुलिस ने बाइक से गांजा तस्करी कर रहे तीन तस्करों को दबोचा
–लगभग तीन लाख से अधिक कीमत का 12.415 किलोग्राम से अधिक गांजा बरामद
एसएसपी देवेन्द्र पींचा द्वारा नशे के विरुद्ध जीरो टाँलरेन्स की नीति अपनाकर जनपद के समस्त थाना प्रभारियों एवं एएनटीएफ/एसओजी टीम को नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के सख्त निर्देश पर लगातार नशा तस्करों की गिरफ्तारी की जा रही है।
रविवार को अपर पुलिस अधीक्षक हरवंस सिंह व सीओ अल्मोड़ा/रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष सल्ट प्रमोद पाठक व प्रभारी एसओजी भुवन जोशी के नेतृत्व में सल्ट पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा चेकिंग के दौरान नैल तिराहा से करीब 50 मीटर नैल गांव की तरफ बिना नंबर स्पलेंडर में सवार शाने आलम, सतेन्द्र सिंह, अल्लाउद्दीन के कब्जे से दो पिट्ठू बैगों में कुल 12.415 किलोग्राम गांजा बरामद कर गिरफ्तार करते हुए थाना सल्ट में एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर पंजीकृत की गयी। बाईक को सीज किया गया।
अभियुक्त गांजे को मुरादाबाद की ओर ले जा रहे थे। जिसे बेचकर मुनाफा कमाने की फिराक में थे।
बरामदगी-
अभियुक्त के कब्जे से कुल 12.415 किलोग्राम गांजा बरामद होना।
कीमत- 3,10,375/- रुपये
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम-
1- शाने आलम उर्फ सानू उम्र 30 वर्ष पुत्र फारुख अन्सारी निवासी बुढ़ानपुर अलीगंज थाना भगतपुर जिला मुरादाबाद
2- सतेन्द्र सिंह उम्र 28 वर्ष पुत्र उदल सिंह निवासी बुढ़ानपुर अलीगंज थाना भगतपुर जिला मुरादाबाद
3- अल्लाउद्दीन उम्र 24 वर्ष पुत्र अली मोहम्मद निवासी बुढ़ानपुर अलीगंज थाना भगतपुर जिला मुरादाबाद
पुलिस टीम-
- उप निरीक्षक प्रमोद पाठक, थानाध्यक्ष सल्ट
- अपर उ0नि0 दीवान सिंह,थाना सल्ट
- हेड कांस्टेबल संजू कुमार,थाना सल्ट
- हेड कांस्टेबल विनोद कुमार,थाना सल्ट
- हेड कांस्टेबल अवधेश कुमार, एसओजी अल्मोड़ा
6.कानि0 परवेज अली, एसओजी अल्मोड़ा
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…पंखे में उतरे करंट से आठवीं के छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम
उत्तराखंड…तेज रफ्तार स्कूल बस ने ली ग्रामीण की जान –=रामनगर में दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों ने उठाए सवाल