आगामी विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्वक सम्पन्न कराने हेतु अल्मोड़ा पुलिस ने किया फ्लैग मार्च-
शिवेंद्र गोस्वामी
अल्मोड़ा आगामी विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण एवं सकुशल सम्पन्न कराने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा डाॅ0 मंजूनाथ टीसी के नेतृत्व में अल्मोड़ा पुलिस तथा एसएसबी के जवानों द्वारा शांतिपूर्ण व भयमुक्त मतदान को अल्मोड़ा बाजार में फ्लैग मार्च कर स्वतंत्र व निष्पक्ष चुनाव कराने हेतु जनता को विश्वास दिलाया गया। एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार से शांति भंग ना करने तथा आर्दश आचार संहिता का उल्लंघन ना करने की अपील की गयी।
फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस उपाधीक्षक अल्मोड़ा राजन सिंह रौतेला एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा अरूण कुमार द्वारा फ्लैग मार्च के दौरान *लाउड स्पीकर के माध्यम से शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव का पैगाम देने के साथ साथ सभी जनपदवासियों से कोविड के नियमों का शत प्रतिशत पालन करने की अपील की गयी।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…पांच दिन भारी बारिश का खतरा –उत्तराखंड में रेड अलर्ट, प्रशासन हाई अलर्ट पर
उत्तराखंड…मानसून को लेकर सख्त हुए कुमाऊँ आयुक्त –आपदा परिचालन केंद्र को 24 घंटे अलर्ट मोड में रखने के निर्देश