केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने जागेश्वर धाम में किया रुद्राभिषेक -नीलकंठ धाम में लिया आशीर्वाद
जागेश्वर (अल्मोड़ा), 22 अक्टूबर। केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री बीएल वर्मा ने बुधवार सुबह सपरिवार जागेश्वर धाम पहुंचकर भगवान जागेश्वर महादेव का विधिवत रुद्राभिषेक किया। इस दौरान उन्होंने हवन-पूजन कर देश की सुख-समृद्धि और विश्व कल्याण की कामना की।

मंदिर के पुजारियों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराया। भगवान जागेश्वर महादेव के दर्शन एवं पूजन के बाद केंद्रीय मंत्री कोटूली स्थित श्री नीलकंठ धाम (जागनाथ आश्रम) पहुंचे। यहां धाम के पीठाधीश्वर कैलाशानंद महाराज ने उनका स्वागत किया।
कैलाशानंद महाराज के सानिध्य में केंद्रीय मंत्री ने श्री नीलकंठ महादेव की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने आश्रम में संचालित धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों की जानकारी भी प्राप्त की।
इस अवसर पर कैलाशानंद महाराज ने केंद्रीय मंत्री को जागेश्वर धाम की रुद्राक्ष माला और भगवा शॉल भेंटकर सम्मानित किया। बीएल वर्मा ने कहा कि जागेश्वर और नीलकंठ धाम की आध्यात्मिक ऊर्जा अद्वितीय है। यहां आकर आत्मिक शांति की अनुभूति होती है।
कार्यक्रम में आचार्य गिरीश भट्ट, नीलकंठेश्वर धाम के मुख्य अर्चक आचार्य नीरज तिवारी, आचार्य निर्मल भट्ट, आचार्य अभय गौड़, पुष्कर सिंह चौहान, मंजू भट्ट, भूमिका भट्ट सहित स्थानीय प्रशासन के अधिकारी और आश्रम के सेवादार उपस्थित रहे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



UKNews-हवालबाग मार्ग पर खाई में गिरी बोलेरो -रेस्क्यू टीम ने चालक को सुरक्षित निकाला
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में यूपीसीएल कर्मचारियों की एआई कार्यशाला शुरू
अर्धकुंभ में उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़ -काठगोदाम से हरिद्वार तक विशेष ट्रेन की मांग तेज
उत्तराखंड : खाई में गिरा आरबीएम से लदा डंपर, चालक घायल