अल्मोड़ा पुलिस ने मां नन्दा देवी मेले में अपनी माँ से बिछुड़े नन्हे बालक को खोजकर लौटाई उदास चेहरे की मुस्कान
शिवेंद्र गोस्वामी
अल्मोड़ा। नगर में मां नन्दा देवी मेले के दौरान मंदिर परिसर में एक नन्हा बालक भीड़ में अपनी माँ से बिछड़ गया था, काफी खोजबीन के बाद भी नही मिल रहा था, तो उसकी माँ द्वारा नन्हे बालक के खो जाने की सूचना ड्यूटी पर लगे पुलिस कर्मियों को दी तो मेला प्रभारी संजय जोशी द्वारा मन्दिर परिसर में ड्यूटीरत कानि0 भूपाल बिष्ट, महिला का0 रीनू गौतम, महिला का0 अंजू व महिला कानि0 लता रावत को अपनी माँ से बिछुड़े नन्हे बालक की शीघ्र तलाश हेतु निर्देशित किया गया।
पुलिस कर्मियों द्वारा परिसर में लोगों से पूछताछ कर जानकारी जुटाकर शीघ्र ही नन्हे बालक को खोज लिया गया, नन्हे बालक को उसकी माँ के सुपुर्द किया गया । बालक की माँ व प्रत्यदर्शियों ने अल्मोड़ा पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्यवाही की प्रशंसा की।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

पोकस तकनीक से नवजातों को नई जिंदगी की उम्मीद -सुशीला तिवारी अस्पताल में डॉक्टरों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण
दि मास्टर्स स्कूल के विद्यार्थियों ने कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में गाड़े सफलता के झंडे
स्कूल में बेहोश हुआ सातवीं का छात्र, अस्पताल में मौत — परिजनों ने पोस्टमार्टम से किया इनकार, मौत पर उठे सवाल
चितई में जंगल में भटका युवक तीन घंटे बाद सुरक्षित बरामद
99% अंक के साथ प्रकृति पाण्डे ने किया टॉप -इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल का कक्षा 10 का परिणाम रहा शानदार