जगदीश के परिवार को सुरक्षा व मुवावजा दिया जाए घटना की उच्च स्तरीय जांच की जाए : तिवारी
अल्मोड़ा। उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी नेआज शिखर होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता आयोजित की। जिसमें श्री तिवारी नेकहा कि सुरक्षा की गुहार लगाने के बावजूद भी प्रशासन ने कोई कार्यवाही नहीं की जिस कारण जगदीश को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। उपपा ने कहा कि जगदीश की हत्या होना इस सरकार की एक बड़ी असफलता है और इसके बावजूद भी राज्य के मुख्यमंत्री व मंत्रियों की कोई सहानुभूति पूर्ण प्रतिक्रिया तक नहीं आना सोचनीय विषय है। उपपा मांग की कि जगदीश की पत्नी को सुरक्षा व आर्थिक संरक्षण के तौर पर रोजगार दिया जाए जिससे वो अपना जीवनयापन कर सके और जगदीश के परिवार को भी सुरक्षा व मुवावजा दिया जाए एवम् घटना की निष्पक्ष व उच्च स्तरीय जांच की जाए।
पत्रकार वार्ता में जानकारी देते हुए उपपा अध्यक्ष ने कहा कि दिनांक 04 सितंबर को जगदीश के गांव पनुवाद्योखन सल्ट में एक शोक सभा का दोपहर 12 बजे आयोजन किया जाएगा।
उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष पी. सी. तिवारी ने कहा कि जगदीश पार्टी से दो बार विधानसभा चुनावों में उम्मीदवार रह चुका था और अपने क्षेत्र में एक जननेता के रूप में तेजी से उभरने लगा था।
प्रेस वार्ता में आनंदी वर्मा, हीरा देवी, भारती पांडे, चंपा सुयाल, गोपाल राम, किरन आर्या, स्निग्धा तिवारी, भावना पांडे, जे. सी., मनोज पंत, दीक्षा सुयाल, नरेश चंद्र नौड़ियाल, वंदना कोहली, दीपांशु पांडे, सरिता मेहरा, पान सिंह, चेतना आंदोलन के विनोद बड़ौनी, शंकर, अतुल सती आदि लोग शामिल रहे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

uttarakhand-आरटीओ कार्यालय में चली गोली -लोहे की जाली चीरकर अलमारी में धंसी, मचा हड़कंप
uttarakhand-बागेश्वर में दर्दनाक हादसा : कार गहरी खाई में गिरी, युवक की मौत, दूसरा गंभीर