अल्मोड़ा एसएसपी ने आठ दरोगाओं के बदले कार्यक्षेत्र

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा। पुलिस कप्तान ने जिले के थानों में बड़ा फेरबदल किया है। जिले के छह थानों के प्रभारी इधर से उधर किए गए हैं।  एसएसपी देवेंद्र पींचा ने इसके आदेश जारी कर दिए है। एसआई प्रमोद पाठक पीआरओ एसएसपी बनाए गए हैं। महिला थाना में तैनात महिला एसआई सोनू बाफिला को थाना सोमेश्वर भेजा गया है। थानाध्यक्ष चौखुटिया एसआई जसविंदर सिंह को थाना दन्या का प्रभारी बनाया गया है, उनकी जगह एसआई सतीश चंद्र कापड़ी को थाना प्रभारी चौखुटिया का जिम्मा सौंपा गया है। कापड़ी इससे पहले कोतवाली अल्मोड़ा में एसएसआई के पद पर तैनात थे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  महिला को जबरन गाड़ी में बैठाने का प्रयास -मुख्य आरोपी गिरफ्तार

थानाध्यक्ष दन्या विजय नेगी को थानाध्यक्ष धौलछीना बनाया गया है। जबकि धौलछीना थाना के प्रभारी सुशील कुमार को भतरौंजखान थाना की जिम्मेदारी सौंपी गई है। थानाध्यक्ष भतरौंजखान मदन मोहन जोशी थाना सल्ट की जिम्मेदारी संभालेंगे। थानाध्यक्ष सल्ट अजेंद्र प्रसाद एसएसआई के पद पर कोतवाली अल्मोड़ा में तैनात किए गए हैं।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : मोटाहल्दू विवाहिता आत्महत्या मामले का खुलासा -ब्लैकमेलिंग के आरोप में मुख्य आरोपी गिरफ्तार
Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119