पत्नी के साथ मिलकर 1.82 लाख की रकम हड़पी, केस दर्ज

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार। कनखल निवासी एक युवक के साथ पत्नी और दो युवकों ने मिलकर 1.82 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली। ज्वालापुर पुलिस ने पत्नी समेत तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक जमालपुर कलां कनखल निवासी हिमांशु सैनी ने शिकायत कर बताया कि पंकज सैनी और अरविंद सैनी ने 09 फरवरी 2023 को उसकी शादी सालियर रुड़की निवासी दीपा सैनी से करवाई थी। कुछ दिन बाद ही पत्नी अपने घर जाने की बात कहकर घर से गहने सूटकेस में रखकर ले गई। जब वापस नहीं आई तो अगस्त 2023 में पत्नी को फोन कर घर वापस के लिए कहा। आरोप है कि नवंबर 2023 में उसकी गैर मौजूदगी पंकज और अरविंद सैनी दोनों घर आए और मां से गाली-गलौज कर चले गए। आरोप है कि दोनों से पूछा तो उन्होंने धमकी दी कि दीपा की शादी उसकी संपत्ति हड़पने के लिए करवाई थी।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uk-भीमताल के मेहरा गांव में दर्दनाक हादसा: रिटेनिंग वॉल निर्माण के दौरान मलबे में दबकर दो श्रमिकों की मौत, एक घायल
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119