अल्मोड़ा एसएसपी ने आठ दरोगाओं के बदले कार्यक्षेत्र
अल्मोड़ा। पुलिस कप्तान ने जिले के थानों में बड़ा फेरबदल किया है। जिले के छह थानों के प्रभारी इधर से उधर किए गए हैं। एसएसपी देवेंद्र पींचा ने इसके आदेश जारी कर दिए है। एसआई प्रमोद पाठक पीआरओ एसएसपी बनाए गए हैं। महिला थाना में तैनात महिला एसआई सोनू बाफिला को थाना सोमेश्वर भेजा गया है। थानाध्यक्ष चौखुटिया एसआई जसविंदर सिंह को थाना दन्या का प्रभारी बनाया गया है, उनकी जगह एसआई सतीश चंद्र कापड़ी को थाना प्रभारी चौखुटिया का जिम्मा सौंपा गया है। कापड़ी इससे पहले कोतवाली अल्मोड़ा में एसएसआई के पद पर तैनात थे।
थानाध्यक्ष दन्या विजय नेगी को थानाध्यक्ष धौलछीना बनाया गया है। जबकि धौलछीना थाना के प्रभारी सुशील कुमार को भतरौंजखान थाना की जिम्मेदारी सौंपी गई है। थानाध्यक्ष भतरौंजखान मदन मोहन जोशी थाना सल्ट की जिम्मेदारी संभालेंगे। थानाध्यक्ष सल्ट अजेंद्र प्रसाद एसएसआई के पद पर कोतवाली अल्मोड़ा में तैनात किए गए हैं।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com
uttarakhand-वायरल वीडियो पर पुलिस का त्वरित एक्शन -बेल्ट लहराकर राहगीरों को डराने वाले चार युवक गिरफ्तार
uttarakhand-दहेज की भूख में हैवानियत : फौजी पति ने गर्भवती पत्नी को पीटा -सास-ससुर और ननद पर भी मुकदमा
उतरराखंड…झूठे आश्वासन और खोखले वादे, हकीकत कुछ और ही